फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर व्यापारी को लूटा

Thu, 24 Mar 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
खैराबाद में दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने मंगलवार देर शाम एक कारोबारी से असलहे के बल पर लूटपाट की। बदमाश व्यापारी की पिटाई कर आठ हजार रुपये व दो मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वारदात शहर में शंकरपुर मोड़ के पास हुई।
विज्ञापन


खैराबाद के अर्जुनपुर निवासी मोहम्मद आरिफ की मोहल्ले में ही स्पेयर पार्ट्स की शॉप है। उसने बताया कि मंगलवार को वह बाइक से जिला मुख्यालय से दुकान का सामान लेकर लौट रहा था। जब वह बिसवां-खैराबाद मार्ग पर शंकरपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उसे असलहा दिखाकर रोक लिया।

रोकने के बाद बदमाशों ने पिटाई कर आठ हजार रुपये, दो मोबाइल लूट लिए। किसी तरह उसने पुलिस को सूचना दी। एसओ ने पहले कार्रवाई करने को लेकर हीलाहवाली, लेकिन सीओ के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई शुरू की गई। सीओ सिटी राहुल मिठास का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें