फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमलिया में मिले तेंदुए के पगचिह्न

Tue, 05 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इमलिया के एक खेत में तेंदुए की टोह लेते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में तेंदुआ की दहशत है। सोमवार को किए गए वनरोज के शिकार को तेंदुआ देर रात चट कर गया। मंगलवार सुबह तेंदुआ के पगचिह्न इमलिया गांव के निकट खेतों में पाए गए हैं। वन विभाग के अधिकारी उस पर नजर बनाए रखने की बात कह रहे हैं। डरे ग्रामीण मंगलवार को खेतों की ओर नहीं गए। 
विज्ञापन


सोमवार को इमलिया गांव के करीब खेतों में वनरोज का शिकार किया था। ग्रामीणों को नजर आने के बाद वह करीब के गन्ने के खेतों में घुस गया था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिह्नों के आधार पर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की थी। तेंदुए ने वहां वनरोज का शिकार किया था।

उसका आधा हिस्सा खेत में ही पड़ा था। वहीं मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण झुंड बनाकर उस स्थान पर पहुंचे। वहां का नजारा देख, ग्रामीण सन्न रह गए। वनरोज का आधा हिस्सा गायब था। मंगलवार को सुबोध सिंह के गन्ने के खेत में तेंदुए के पगचिह्न नजर आया।
विज्ञापन


उधर, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ उस स्थान से कहीं चला गया है, जमीन कड़ी होने की वजह से उसके पगचिह्न नजर नहीं आ रहे हैं। उस पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार को इमलिया समेत क्षेत्र के भोगीपुर, पचैनापुर, बसेती आदि गांवों में तेंदुए की दहशत देखी गई है। लोगों ने जानवरों को घरों में ही बांधे रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें