तालगांव पुलिस ने मिरकिल्लीपुर गांव में दबिश देकर एक असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। असलहा बनाने वाले को दबोच कर पुलिस ने बने व अधबने असलहे, असलहे बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
इंस्पेक्टर रवींद्र राय का कहना है कि क्षेत्र के मिरकिल्लीपुर गांव में दबिश देकर बल्लू को पकड़ा गया है। वह असलहा बनाने का काम करता है। उसके कब्जे से बने व अधबने असलहे व असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।z