फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आया ग्रामीण, मौत

Mon, 05 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिसावां इलाके में सोमवार की सुबह नित्य क्रिया के लिए निकला एक ग्रामीण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पिसावां थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रमेश कुमार (45) पुत्र स्वामी दयाल सोमवार की सुबह नित्य क्रिया के लिए खेतों की ओर गया था। इस दौरान रास्ते में हाईटेंशन लाइन का केबल टूटा पड़ा था। जिसमें करंट दौड़ रहा था। सुबह घना कोहरा होने के कारण रमेश तार देख नहीं पाया।

जिसके चलते उसका पांव टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन पर पड़ गया। करंट दौड़ते हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रमेश को जबरदस्त करंट लग गया। जानकारी होने पर जब तक लोगों ने मौके पर पहुंच उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी की, तब तक उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश था। लोगों का कहना है कि पुराने व जर्जर विद्युत केबल आए दिन टूट कर खेतों व रास्तों में गिरते हैं। जिससे लोगों की जान का खतरा बना रहता है। रमेश की मौत इसी लापरवाही का नतीजा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मुआवजे की मांग करेंगे परिवारीजन
पिसावां इलाके में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई ग्रामीण की मौत को लेकर परिवारीजन खासे नाराज हैं। उन लोगों ने विद्युत विभाग से मुआवजे की मांग की है। परिवारीजन का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से घटना हुई है। परिवारीजन का कहना है कि वह लोग विभाग से मुआवजे की मांग करेंगे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिवारीजन ने लिखित रूप से मुआवजे की मांग नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें