सड़क पर खड़े आटो चालक को हिदायत देता पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तहसील चौराहे पर अभियान चलाकर सड़क पर आटो खड़े करने वालों को कड़ी हिदायत दी और दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर में सैकड़ों की संख्या में आटो संचालित हैं। पर इसके चालक मनमाने तरीके से वाहन को सड़क किनारे आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं। जिससे अक्सर
जाम की समस्या बन जाती है।सोमवार को शहर के तहसील चौराहे के आसपास सड़क पर आटो खड़ा करने और सवारियां भरने आधा दर्जन आटो चालकों को पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया। जिससे आटो चालकों में हड़कंप मचा रहा। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि मनमानी करने वाले आटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।