फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों के 94 घर राख

Tue, 12 Apr 2016 10:51 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लपटों में राख हुआ गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को भी थानगांव व तंबौर इलाके में चार गांवों में लगी आग में करीब 94 घर जलकर राख हो गए। दो पशु जल मरे। वहीं करीब 25 लाख की संपत्ति जल गई। कहीं ग्रामीणों ने तो कहीं दमकल टीमों ने आग पर काबू पाया। संबंधित तहसील प्रशासन को भी घटनाओं की सूचना दे दी गई है। थानगांव में सरकारी मदद पहुंचाई गई है। 
विज्ञापन


तरसेउरा गांव में 58 घर राख
थानगांव थाना क्षेत्र के तरसेउरा गांव में अमरनाथ के घर में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चपेट में आकर गांव निवासी शंकर, रामेश्वर, पैकरमा, ओमकार, मूला, राजेंद्र, त्रिभुवन, मुल्लू, बाबूराम, मायाराम, रामसरन, राजाराम, टहलू समेत करीब 58 लोगों के घर जल गए। खबर पाकर दमकल टीम भी पहुंच गई थी। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में करीब दो लाख से अधिक की नकदी, जेवर, बर्तन, कपड़े व अनाज समेत करीब 16 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। तहसील की ओर से पीड़ितों को अनाज व तिरपाल आदि उपलब्ध कराया गया है। 

वेन गांव में तीस घर राख
थानगांव के वेन गांव निवासी गजराज के घर में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने पड़ोस के घरों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में रामनरेश, हरेसन, मैकू, सुखराम, आशाराम, रामखेलावन, हरिपाल, मेवालाल, श्रीपाल, राममिलन, विश्वेश्वर, रामपाल, सहजराम, प्रकाश समेत करीब 30 लोगों के घर जल गए।
विज्ञापन


लपटों जेवर, नकदी, बर्तन, कपड़े व अनाज सहित करीब सात लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। गांव वालों ने दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है।  
....
दो गांवों में छह घर व दो मवेशी जले
तंबौर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आग लगने से मंगलवार को छह घरों की संपत्ति बर्बाद हो गई। साथ ही दो मवेशी भी जल मरे। साथ ही करीब ढाई लाख की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हजरतपुर गांव में कल्लू के घर से मंगलवार को आग लग गई। जिसके बाद आग पड़ोसी घरों में भी फैल गई।

हादसे में कल्लू के अलावा लतीफ, वकील, लेबड़, नाजमी के घर जलकर नष्ट हो गए। नाजमी की दो बकरियां भी जल मरीं। इन लोगों की करीब दो लाख की संपत्ति राख हो गई। गांव वालों ने आग बुझा ली थी। इसके अलावा तंबौर के ही मानपुर मल्लापुर गांव निवासी इसराइल के यहां अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से नकदी, जेवर, बर्तन सहित करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें