फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को गोली मारी

Fri, 14 Aug 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव ब्लॉक मुख्यालय से साथी संग बाइक से लौट रहे पूर्व प्रधान पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक पूर्व प्रधान को दो गोलियां लगीं हैं। हमले में बाइक पर बैठा पूर्व प्रधान का साथी बाल-बाल बच गया।

वारदात के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

हरगांव इलाके के परसेहरा नाथ गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रेम प्रकाश (42) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के ही अपने साथी मस्ताना के साथ बाइक से हरगांव स्थित ब्लॉक मुख्यालय जा रहा था।
विज्ञापन


परिवारीजन के मुताबिक जब ये दोनों अपने गांव करीबपुर के बीच पहुंचे तो गन्ने के खेत में पहले से ही घात लगाए बैठे लोगों ने एकाएक लाठियों से प्रहार कर दिया, जिससे दोनों बाइक से गिर गए।

बाइक से गिरते ही पूर्व प्रधान का साथी तो मौके से भाग निकला, लेकिन हमलावरों ने पूर्व प्रधान को निशाने पर लेते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूर्व प्रधान को सिर व कंधे पर गोली लगी है।

उधर, गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। जिसके बाद आननफानन परिवार के लोग प्रेम प्रकाश को सीएचसी ले गए। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व प्रधान को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर परिवार वाले अभी कारण नहीं बता रहे हैं। पुलिस व परिवारीजन प्रधानी चुनाव की रंजिश से भी इंकार कर रहे हैं।

अभी तक पूर्व प्रधान की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि परिवारीजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की नियत से हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

एसओ रमेश चंद्र यादव का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं आई है। परिवार के लोग अभी घटना के पीछे की वजह नहीं बता पा रहे हैं। चुनावी रंजिश का मामला नहीं है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें