हरगांव थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में बुधवार दोपहर एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया मगर तब तक पूरा घर जल गया।
मोतीपुर गांव निवासी निसार शाह पुत्र मोहर्रम अली के घर में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे मगर लपटों ने और विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 40 हजार रुपये की नगदी, गहने, बर्तन, कपड़े सहित करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।