फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र व रिश्तेदार की मौत

Wed, 27 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र व मामा को बुधवार सुबह मिश्रिख-पिसावां मार्ग पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रिपलिंग कर रहे ये लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने मौके से भाग निकली बस को हरदोई जिले में कब्जे में ले लिया। 

मिश्रिख कोतवाली इलाके में पिसावां मार्ग पर दरोगापुर गांव के पास बुधवार सुबह 8:30  बजे परिवहन निगम की एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनकी पहचान पिसावां के जलालनगर निवासी हरीलाल (40), उसके बेेटे आकाश (10) व हरीलाल के बहनोई हरदोई के पिहानी शेखवापुर गांव निवासी ओमप्रकाश (45) पुत्र बदले के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन


उधर, सूचना पाकर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजन के मुताबिक ये तीनों लोग मंगलवार शाम को हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में सुभाष के यहां एक शादी में गए थे। लौटते समय ये हादसा हो गया। तीनों की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि बाइक को टक्कर मारने वाली बस को हरदोई में पकड़ लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे में पिता-पुत्र व मामा की एक साथ मौत होने से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें