फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर से लगी आग, महिला की मौत

Wed, 07 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। जबकि उसकी बहन बुरी तरह से झुलस गई। घटना का कारण रसोई गैस का सिलेंडर लीक होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी सतीश कुमार की पत्नी नीतू (26) मंगलवार शाम छप्पर के नीचे खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। बताते हैं कि छप्पर के नीचे रखा गैस सिलेंडर लीक कर रहा था।

नीतू ने जैसे ही माचिस की तीली जलाई, वहां आग भड़क उठी। इससे नीतू लपटों से घिर गई। बताते हैं कि नीतू की बहन छोटी देवी वहीं पर थी। चीख सुनते ही वह आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी। इससे वह भी झुलस गई।
विज्ञापन


बाद में परिवार के अन्य सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर किसी तरह काबू पाया। नीतू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छोटी देवी को निजी अस्पताल में कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें