फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में बालक का गला काटा

Sat, 11 Jul 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शारदा नदी पार एक गांव में अज्ञात हमलावरों ने स्कूल परिसर में धारदार हथियार से बालक का गला रेत दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।  
ग्राम गोनिया खुर्द शारदा नदी के पार पड़ता है। इसी गांव में जूनियर हाईस्कूल है। शुक्रवार शाम गांव निवासी ब्रजमोहन का पुत्र दिनेश कुमार (12) जूनियर हाई स्कूल परिसर में खेल रहा था। उसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां आ धमके। इससे पहले कि बालक कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। घायल होते ही बालक वहीं पर गिर गया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

उधर, कुछ देर बाद गांव के कई लोग मवेशियों के लिए चारा लेकर खेत से घर की तरफ निकल पड़े। स्कूल परिसर में बालक को पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना थोड़ी ही देर में परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और आननफानन उसे लखीमपुर जिला अस्पताल लेकर भागे। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए, ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

 घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों से जानकारी ली। बालक का गला किन लोगों ने और किस मकसद से काटा यह रहस्य बना हुआ है। उपनिरीक्षक जगन्नाथ शर्मा ने बताया कि परिवार के सदस्य मिले थे, उन्होंने मौखिक रूप से जानकारी दी है। अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। बताया गया है कि अज्ञात हमलावरों ने गला काटा है। अभी तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें