फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, गंभीर

Sat, 21 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌तेजाब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिसावां में शुक्रवार शाम साइकिल से मिश्रिख जा रहे बुजुर्ग पर बाइक सवार दो लोगों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेजाब से एक आंख भी बुरा तरह प्रभावित हुई है। परिवारीजन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पिसावां के रन्नूपुर निवासी विश्वरतन लाल (65) मिश्रिख के सीताकुंड वार्ड में पत्नी व बेटी संग रहते हैं। उनका अपने गांव रन्नूपुर भी आना-जाना बना रहता है। शुक्रवार शाम विश्वरतन अपने गांव गए थे। शाम को वह साइकिल से वापस मिश्रिख जा रहे थे।

जब वह पिसावां में नरायनपुर व कमलापुर गांव के बीच पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने पीछे से उन पर तेजाब से हमला कर दिया और भाग निकले। तेजाब के हमले से वह बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोगों ने गांव वालों को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर पहुंचे विश्वरतन के भतीजे सरवन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


तेजाब पड़ने से बुजुर्ग का आधा चेहरा, एक आंख व सीना आदि बुरी तरह झुलस गया। भतीजे ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। तेजाब किन लोगों ने और क्यों डाला, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें