शहर के एक मकान मालिक ने किराए पर रह रही शिक्षिका की नहाते समय वीडियो क्लिप बना लिया और उसको ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। इससे परेशान शिक्षिका ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के आशू उर्फ विशाल सिंह के मकान में लखीमपुर में तैनात एक शिक्षिका किराए पर रहती थी। कई दिन पूर्व शिक्षिका मकान के बाथरूम में नहा रही थी। इस बीच मकान मालिक ने चुपके से शिक्षिका की नहाते हुए वीडियो क्लिप बना ली।
इसके बाद आरोपी शिक्षका को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। इस पर शिक्षिका ने रविवार को आरोपी आशू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि एक शिक्षिका ने मकान मालिक पर नहाते समय उसकी वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसके चलते आरोपी मकान मालिक आशू उर्फ विशाल सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।