फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप की चपेट  में आकर दंपति की मौत

Sun, 10 Jul 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मार्निंग वॉक पर निकले थे, बहजोई रोड पर हुआ हादसा
तड़के पांच बजे घटना, परिवार में मचा कोहराम
 मार्निंग वॉक पर निकले दंपति को बहजोई रोड पर ब्लाक के पास बेकाबू पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा सुबह पांच बजे हुआ। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम है।
इस्लामनगर के मोहल्ला भटनागर निवासी केशवदेव शर्मा (37) अपनी पत्नी नीतू शर्मा (34) के साथ रविवार सुबह घर से मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। तड़के करीब पांच बजे दंपति बहजोई रोड पर ब्लाक कार्यालय के पास थे, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। खबर मिलने पर पुलिस ने वाहन  कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। केशवदेव चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके एक 11 वर्षीय बेटा सुमित है। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। डॉक्टर ने उनको सुबह टहलने की सलाह दी थी। हादसे में दंपति की मौत से मोहल्ले में भी माहौल गमगीन है। 
विज्ञापन

बीमारी से बचने को घूमने निकले थे मिली मौत
इस्लामनगर। बीमारी के चलते केशवदेव शर्मा कोई काम-धंधा नहीं कर रहे थे। सिलाई-कढ़ाई करके उनकी पत्नी नीतू शर्मा घर चला रही थीं। 11 साल का बेटा पढ़ाई कर रहा है। केशवदेव को डॉक्टर ने सुबह टहलने की सलाह दी थी। बीमारी से बचने को वह रोज टहलने निकलते थे।
परिवार वालों ने बताया कि सोमवार को सुबह बारिश की वजह से केशव ने टहलने से मना भी किया, लेकिन पत्नी नीतू नहीं मानी। इसके बाद दंपति टहलने निकल गए। बेटा सुमित घर पर सो रहा था। सुमित जब सोकर उठा तो उसे माता-पिता की मौत की मनहूस खबर मिली। जब मोहल्ले में हादसे की खबर पहुंची, तो माहौल गमगीन हो गया। शाम को दंपति के शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाए गए। बाद में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुमित ने एक साथ अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी। ये देख लोगों की आंखें नम हो गईं। सभी को ये चिंता है कि अब सुमित की परवरिश कैसे होगी।
विज्ञापन

इलाज की वजह से बिगड़ी आर्थिक स्थिति
इस्लामनगर। केशवदेव शर्मा का लंबे समय से इलाज चल रहा था। इस वजह से वह काम-धंधा भी नहीं कर रहे थे। ऐसे में परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है। किसी तरह से उनकी पत्नी नीतू शर्मा गुजारा कर रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें