फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में 16 पर केस

Sat, 25 Nov 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के निवर्तमान अध्यक्ष व विभिन्न वार्डों के सदस्य समेत 16 प्रत्याशियों पर आचार संहिता का उल्लंघन का केस दर्ज कराया है। सभी प्रत्याशियों ने सरकारी संस्थानों की दीवारों व बिजली के खंभों पर चुनाव प्रचार के स्टीकर, पोस्टर, बैनर एवं पेंटिंग की थी।
विज्ञापन

 
चुनाव आयोग ने अध्यक्ष व सभासदी के चुनाव में उतरे उम्मीदवारों पर चुनावी प्रचार की बंदिशें लगा रखी है। आदेश पर महमूदाबाद कोतवाली पुलिस ने नगर भ्रमण में क्षेत्र के सरकारी संस्थानों व बिजली के खंभों पर लगे चुनाव प्रचार के स्टीकरों, पोस्टर, बैनर व पेंटिंग आदि लिखी मिली। कोतवाल रंजना सचान ने बताया कि अभियान चलाकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान महमूदाबाद नगर पालिका की अध्यक्ष पद प्रत्याशी ममता, नदीम अहमद, जितेंद्र वर्मा, रिजवान अंसारी, निर्वतमान चेयरमैन मो. अहमद, मोहन प्रसाद बारी, सभासद प्रत्याशी ऐश मो., मो. शमीम खान, मो. हाशिम, शीवेंद्र यादव, अजीजुल हक, हरिलाल, इस्लाम, सुभाष चंद्र राजपूत, नब्बू व रोहित समेत 16 लोग आचार संहिता का उल्लंघन करते मिले। जिस कारण सभी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें