फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी समेत दो से लूटपाट

Tue, 26 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिसावां थाना क्षेत्र में सोमवार रात जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी की बाइक, नकदी, मोबाइल आदि लूट लिया। वहीं क्षेत्र में ही मंगलवार दोपहर एक दंपती को रोककर बदमाशों ने महिला के बाले लूट लिए। दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन


पिसावां के पड़रिया गांव निवासी रामदुलारे ने बताया कि उसकी खीरी जिले के मैगलगंज में आभूषणों की दुकान है। रात को वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे 2500 रुपये, बाइक, दुकान की चाभियां व मोबाइल आदि लूट लिया।

जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसके अलावा हरदोई के पिहानी इलाके के बगौछा गांव निवासी पृथ्वीराज अपने पत्नी गुड्डी के संग साइकिल से पिसावां इलाके के रघुनाथपुर एक शादी में शामिल होने जा रहा था। जब दोनों थाना क्षेत्र में मंगलवार को ससुरदीपुर व पथरी के बीच पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। रोकने के बाद बदमाशों ने असलहे के बल पर महिला से कुंडल लूट लिए। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें