फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते ने की हथगोले की जांच

Thu, 21 Jul 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bomb - फोटो : ANI
विज्ञापन
करीब तीन माह पूर्व कस्बे के एक व्यक्ति के घर फेंके गए दो देशी बमों की गुरुवार को लखनऊ से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने जांच की। अब पुलिस हथगोले में मिले रसायन को जांच को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। 
विज्ञापन


पिसावां कस्बा निवासी गुलाब सिंह के घर 24 अप्रैल की रात तीन हथगोले फेंके गए थे। हालांकि गनीमत रही कि विस्फोट नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी। इस दौरान एक हथगोला बिना फटे ही खुल गया था। लेकिन दो हथगोलों को बरामद कर पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित रख लिया था।

इस मामले में पुलिस ने गुलाब सिंह की तहरीर पर गांव के ही राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसे पुलिस ने जेल भेजा था। बरामद हथगोले में मिले केमिकल की जांच के लिए गुरुवार को लखनऊ से बम निरोधक दस्ता पिसावां पहुंचा।
विज्ञापन


इस टीम ने दोनों हथगोलों को खोलकर उनकी सामग्री जांची। एसओ श्यामजी यादव का कहना है कि हथगोले में मिले रसायन को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें