फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से टकराया बाइक सवार, मौत

Sat, 10 Dec 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मांगलिक कार्यक्रम से वापस आ रहा बाइक सवार युवक घने कोहरे के चलते महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इंदौरा के पास विद्युत पोल से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताते हैं कि महमूदाबाद कोतवाली इलाके के पुरवा-रेवान मजरे मुबारकपुर कलां गांव निवासी योगेंद्र कुमार (32) पुत्र राम मनोहर शुक्रवार की शाम मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने कोतवाली क्षेत्र के बिलौली बाजार गया था।

देर रात घर वापस जाते समय उसकी बाइक घने कोहरे के कारण कोतवाली क्षेत्र के इंदौरा गांव के पास बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर मुख्य मार्ग के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें