फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पड़ी मोरंग से बाइक फिसली, युवक की मौत

Fri, 03 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदरपुर थाना क्षेत्र में गुड़ैचा चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर सड़क पर पड़ी मोरंग से बाइक सवार युवक फिसलकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह घर से चौराहे पर सामान खरीदने आया था। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।  
विज्ञापन


धुरिहा गांव निवासी तेजराम (20) पुत्र रामचंद्र शनिवार दोपहर बाइक से सामान खरीदने गुड़ैचा चौराहे गया था। दोपहर करीब 12 बजे तेजराम सामान खरीद कर घर जा रहा था। जैसे ही वह खान धर्मकांटा के करीब पहुंचा विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर सड़क पर डाली गई मोरंग से उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गुड़ैचार में मोरंग व गिट्टी विक्रेताओं द्वारा सड़क के किनारे फुटपाथ पर ही निर्माण सामग्री डंप कर दी गई है। ये मोरंग सड़क तक फैल गई है। इससे अक्सर बाइक सवार फिसल कर चोटिल हो जाते हैं लेकिन जिम्मेदारों को यह नहीं दिखता। इससे सड़क भी सकरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें