फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से आशा बहू की मौत

Sat, 10 Oct 2015 11:09 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौके से तमंचा व खोखा बरामद किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


हरगांव के झरिया गांव निवासी संगीता यादव (40) पत्नी सर्वेश उर्फ गुड्डू आशा बहू थी। वह मौजूदा समय में परिवार के साथ हरगांव के कल्याणपुर में रहती थी। शनिवार सुबह उसकी संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई।

खबर पाकर पुलिस व मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह चौराहे पर दाढ़ी बनवाने गया था।
विज्ञापन


जब घर पहुंचा तो उसकी पत्नी चारपाई पर मृत हालत में पड़ी थी। उसके हाथ में तमंचा था और सिर में गोली लगी थी। जबकि घटना की खबर पाकर पहुंचे खैराबाद इलाके के भगवानपुर निवासी मृतका के भाई राजकुमार का कहना है कि उसकी बहन और बहनोई में अक्सर विवाद होता रहता था।

उसने आरोप लगाया कि उसके बहनोई ने ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।

एसओ रमेश चंद यादव का कहना है कि महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से देशी तमंचा व खोखा बरामद किया गया है। घटना संदिग्ध नजर आ रही है।

सीओ उमाशंकर सिंह का कहना है कि मामले में महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। मायके वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें