रामपुर मथुरा पुलिस ने गश्त के दौरान 12 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद हुई हैं। युवक पर थानगांव सदरपुर, रामपुर मथुरा थानों पर दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं।
बुधवार तड़के कथानाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह गश्त पर थे। बांसुरा कस्बे के पास रायपुर-अलायपुर मोड़ पर पुलिस दल को एक संदिग्ध युवक आता दिखा। टीम ने उसे टोका तो वह भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
तलाशी में युवक के पास एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए। उसकी पहचान ओमकार पुत्र जन्ना उर्फ झन्नू पासी निवासी चंदौली थाना थानगांव के रूप में हुई है। उसने 17 मई को लखनऊ के पारा में हुई डकैती व बलात्कार की घटना में शामिल होने की बात कुबूली है।
ओमकार पर रेउसा व थानगांव थानों में करीब 12 मुकदमें दर्ज हैं। पारा थाना क्षेत्र में 17 मई को हुई वारदात के बाद से ओमकार वांछित था। आईजी ने उस पर 12 हजार का इनाम घोषित किया था।