फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से निकाले 40 हजार

Wed, 25 Nov 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव में एक ग्रामीण के खाते से जालसाजों ने 40 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद आने लगे। घटना को लेकर उसने थानगांव थाने में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थानगांव निवासी श्रीप्रकाश ने बताया कि उसका महमूदाबाद के जाफरपुर स्थित स्टेट बैंक शाखा में खाता है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया।

फोन करने वाले ने बहकावे में लेकर एटीएम कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी ले ली। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आने लगे। पता चला कि खाते से रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


जब बैंक जाकर पड़ताल की तो 40 हजार रुपये कम मिले। इसके बाद उसने थाने में सूचना दी। एसओ मनोज यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें