फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में दोषी आरोपी को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने अभियुक्त पर अर्थदंड भी लगाया
विज्ञापन

सीतापुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामायण शर्मा ने दोहरे हत्याकांड के मामले में एक अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर दस हजार रुपये अर्थदण्ड भी लगाया।

जिले के थाना क्षेत्र मछरेहटा के राजपुर खर्ग निवासी रामनाथ व उनकी पत्नी शिवप्यारी की बीती 26 सितंबर 2011 की रात बाग की रखवाली करते समय हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुत्र लल्लन ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की विवेचना के उपरांत पुलिस ने गांव के ही प्रेमू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कमरे से आलाकत्ल तबली बरामद किया तथा आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। मामले की सुनवाई कर न्यायाधीश ने आरोपी प्रेमू को दोषी करार दिया। इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार अवस्थी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें