फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पुलिस की शिथिल कार्रवाई से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद पुलिस की शिथिल कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले वाहन व चालक की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। तब कहीं जाकर प्रदर्शन समाप्त हो सका। तकरीबन एक घंटे तक चले प्रदर्शन से सड़क पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी।
विज्ञापन


थानगांव थाना क्षेत्र के रविवार को ग्राम घ्योड़ा के पास हुए सड़क हादसे में रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगापुर निवासी शंकर बक्स सिंह (65) की मौत हो गई थी। इस हादसे में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों ने शंकर का शव गांव के निकट ही रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर रख दिया और ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करने लगे।

सड़क पर प्रदर्शन की वजह से वाहनों का आवागमन ठप्प हो गया। प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। जिसके कारण मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानगांव थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम होने तक वे आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन भी बरामद कर लेंगे। उनके इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम को खोला। तब तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें