फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी से किशोर और परिजनों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। किशोरी के लापता होने के बाद जाफराबाद पुलिस ने एक किशोर को पकड़कर बेरहमी से पिटाई की। बेकसूर साबित होने पर उसे हजारों की नगदी लेकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बीरूवाला क्षेत्र के गांव चंडीगढ़ से एक किशोरी शनिवार को अचानक लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने उसको तलाश करने के बाद जाफराबाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। किशोरी के संबंधी किशोर विवेक कुमार को पुलिस ने हिरासत में लेकर जाफराबाद पुलिस चौकी ले जाकर बेरहमी से पिटाई की। बताया जाता है कि किशोर की मां जब अपने पुत्र को बेकसूर बताकर छुड़ाने पहुंची तो जाफराबाद पुलिस चौकी के दो सिपाहियों ने उससे हजारों की नगदी की मांग की। आर्थिक रूप से कमजोर महिला बेहोश हो गई बाद में हजारों रुपये वसूल कर पुलिसकर्मियों ने किशोर को छोड़ दिया। पुलिस उत्पीड़न का शिकार किशोर और उसके परिजनों ने सीओ नजीबाबाद को शिकायत करके दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मजदूर पेशा परिवार के इकलौते पुत्र को छोड़ने के नाम पर वसूली गई नगदी वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें