फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरे व ठंड ने किया बेहाल, दोपहर में धूप से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर
विज्ञापन


सीतापुर। पिछले तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे से गुरुवार को भी लोग परेशान रहे। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। वाहन दिन में भी लाइट जलाकर रेंगते रहे।

सर्द दवा के चलते लोग कांपते रहे। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली पर ठंड बरकरार रही। सुबह और शाम को गलन व घने कोहरे का प्रकोप जारी रहा। एक डिग्री उछाल के साथ गुरुवार को न्यूनतम पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह घने कोहरे और सर्द हवा ने लोगों को ठिठुराया। कोहरे का यह आलम रहा कि पचास मीटर की दूरी तक कुछ भी दिखाई नही दे रहा था। हाईवे पर वाहन हेडलाइट जलाने के बाद भी रेंगते नजर आए। दापहर कोहरा छंटने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। दिन चढने के साथ धूप थोड़ा तेज हुई इससे लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


धूप में तेजी से दोपहर में फुल जैकेट व स्वेटर की जगह लोग हाफ जैकेट में नजर आए। चटख धूप से तापमान में शाम गहराने पर गलन फिर बढ़ गई। शहर कोहरे की चादर लहराने लगी। गलन व कोहरे का प्रकोप बढ़ता देख लोग घरों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों ने तापमान में उतार-चढ़ाव व कोहरे का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें