फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बैंक आफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली इलाके के जुलाही मोहल्ला निवासी कमलेश कुमार पटेल व काजीटोला निवासी जानमोहम्मद तथा जुलाही टोला निवासी मो. सिराज के बैंक आफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने को लेकर बेलझरिया निवासी प्रदीप कुमार जायसवाल ने उनसे एक लाख चौंतीस हजार आठ सौ रुपये लिए थे।
विज्ञापन


यह रकम उनके खाते में 4 अक्टूबर को 15600 रुपये, 10 अक्टूबर को 18600 रुपये तथा 15600, 16 अक्टूबर को 20 हजार रुपये, 17 अक्टूबर को पंद्रह हजार रुपये डाले थे। जबकि पचास हजार रुपए दिए थे। इस पर प्रदीप ने पहले 31 अक्टूबर तक तथा 15 नवम्बर तक ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने का आश्वासन दिया था।

समय बीतने पर उसके घर से जानकारी मिली कि वो अपना सामान बांधकर लखीमपुर चला गया है, उससे फोन पर संबंध स्थापित करने पर उसके द्वारा कहा कि केंद्र न खुलवा पाने पर उन्हें रुपया वापस मिल जाएगा। पर तब से उसका फोन ही स्वीच ऑफ है।
विज्ञापन


भुक्तभोगियों ने बताया कि उसे अपनी हाईस्कूल मार्कशीट दुकान का किरायनामा, आधारकार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल, सौ-सौ रुपये के स्टाम्प पेपर भी दे रखा है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें