फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडो से युवक को अधमरा कर कुएं में फेंका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाठी-डंडों से अधमरा कर युवक को कुएं में फेंका, मौत
विज्ञापन


महोली (सीतापुर)। बसारा गांव में मामूली कहासुनी में आपा खोकर हमलावरों ने एक युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ।

हमलावरों ने अधमरी हालत में युवक को कुएं में फेंक दिया और भाग निकले। उधर, ग्रामीणों ने युवक को कुएं से निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुएं में बन रही जहरीली गैस की वजह से लोग नाकाम रहे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को कुएं से बाहर निकलवाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बसारा निवासी अनूप (32) पुत्र रामविलास खेती-किसानी के साथ ही दूध बेचने का काम करता था। शनिवार देर शाम अनूप गांव की डेयरी पर दूध बेचने गया था।

बताते हैं वहां गांव के बिंदे , विजय व ईश्वरदीन पहले से खड़े थे। ये लोग पिपरावां निवासी अपने जीजा रमेश को अपशब्द कह रहे थे। रमेश अनूप का भी रिश्तेदार है।

इस पर अनूप ने विरोध किया तो वह लोग आपा खो बैठे, सभी लाठी-डंडे लेकर अनूप पर हमलावर हो गए और उसे बुरी तरह पीटने लगे।

ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन ग्रामीणों के वहां से हटते ही हमलावरों ने फिर से अनूप को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


उधर, शोर सुनकर ग्रामीण एकजुट हुए और कुएं से उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन कुएं में बन रही जहरीली गैस की वजह से कोई भीतर दाखिल ही नहीं हो सका।

जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर अनुप को कुएं से बाहर निकलवाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

अनूप के भाई अतुल ने हमलावर विजय व ईश्वरदीन और बिंदे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी एके राय ने बताया तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें