फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबकर बालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में डूबकर बालक की गई जान
विज्ञापन

रामपुर मथुरा (सीतापुर)। फत्तेपुरवा गांव के समीप मंगलवार शाम एक बालक नाले में डूब गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। बुधवार भोर पुलिया के समीप उसका शव उतराता मिला।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा थाना इलाके के फत्तेपुरवा निवासी सलीम का पुत्र मुकीम (8) मंगलवार शाम गांव की पुलिया पर बैठकर नमकीन खा रहा था। इसी दौरान का उसका पैकेट हाथ से छूट गया। यह देख अचानक उसने पुलिया के नीचे झांका, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गया। सूचना पाकर परिवारीजनों समेत ग्रामीणों ने नाले में उसे तलाशा मगर अंधेरा होने से खोजा नहीं जा सका। इस पर हताश लोग वापस घर को लौट आए थे। बुधवार की भोर ग्रामीणों ने पुलिया के करीब ही शव उतराते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें