फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, परिवारीजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने पर परिवारीजनों ने किया हंगामा
बाराबंकी। एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार की सुबह लापता हुई किशोरी शाम को लखनऊ में मिली। शनिवार को अपहरण व रेप पीड़ित किशोरी का इलाज करवाने के लिए परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की शुक्रवार की सुबह घर से लापता हो गई थी। परिवारीजनों ने किशोरी के अपहरण की जानकारी पुलिस को दी थी, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। शाम को किशोरी लखनऊ के बुलाकी अड्डे के पास रिश्तेदार के यहां मिली थी। पुलिस को किशोरी ने बताया था कि उसका अपहरण कार सवार चार युवकों व एक युवती ने किया था। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप भी किया गया। लखनऊ से लाने के बाद पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर शनिवार को उसके इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस पर भी कार्रवाई में हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाया। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला है कि किशोरी शुक्रवार को शहर में एक लाज में एक युवक के साथ पूरे दिन रुकी थी। यहां पर एक युवक की आईडी भी लगी मिली है। जबकि किशोरी कह रही है कि घटना में चार युवक शामिल थे। वहीं लाज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में किशोरी सिर्फ एक युवक के साथ देखी जा रही है। हालांकि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों के बारे में पता लगा रही है। किशोरी एक युवती का तो नाम ले रही है, लेकिन किसी आरोपी का नाम नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन


किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट पहले से ही दर्ज है। किशोरी ने सिर्फ एक युवती का नाम बताया है और तीन से चार अज्ञात युवकों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - धीरेंद्र वर्मा, सिटी चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें