फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से की लूट
विज्ञापन

हरगांव (सीतापुर)। दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मंगलवार रात तीन लोगों को रोककर उनके पास से तीन हजार की नकदी, मोबाइल आदि लूट लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरगांव के भनवापुर गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मंगलवार रात बाइक से जा रहे क्षेत्र के बनिगा फार्म निवासी शीतल शर्मा मंगलवार रात हरगांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वह क्षेत्र के भनवापुर गांव के पास पहुंचा, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और असलहा दिखाकर 15 सौ रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद भनवापुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव अपनी बहन मंजू देवी के साथ उधर से गुजरा तो बदमाशों ने उसे भी रोक लिया और 1500 रुपये व दो मोबाइल लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर मो. रिजवान ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें