संदिग्ध हालात में राष्ट्रीय पक्षी की मौत
सकरन। थानाक्षेत्र के ग्राम सिड़किड़ा में शनिवार को एक खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही दफना दिया है। वहीं दूसरी तरफ वन विभाग इस बात से अनभिज्ञता जता रहा है।
उपनिरीक्षक एसडी सिंह ने बताया कि मोर के शव को दफना दिया गया है। उधर वन क्षेत्राधिकारी सुबोध शुक्ला ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सूचना मिलती तब वे मोर के शव का पोस्टमार्टम कराते और उसके बाद उसे दफनाया जाता।