फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल विसर्जन के समय गड्ढे में डूबा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढे में भरे पानी में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन


रामपुर मथुरा (सीतापुर)। चौका नदी के निकट एक गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत हो गई। वह तर्पण के फूल विसर्जित करने चौका नदी के तट पर गया था।

इस दौरान पैर फिसलने से वह गड्ढे में भरे पानी में चला गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पानी में छलांग लगा दी और बालक को गड्ढे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा थाना कस्बा निवासी कमलू के घर पर पितृ तर्पण की पूजा था। पितृ तर्पण की पूजा के बाद सामग्री को नदी में विसर्जित किया जाना था।

बुधवार को लोग पितृ विसर्जन की सामग्री को विसर्जित करने चौका नदी पर जा रहे थे। उन्हीं लोगों के साथ कमलू का पुत्र शिवांशु (7) भी चला गया था।

बताते हैं कि चौका नदी में दुगट्टा पुल के निकट गहरा गड्ढा था, जिसमें काफी पानी भरा हुआ है। नदी पर पहुंचने वाले लोग इसी गड्ढे में भरे पानी में सामग्री विसर्जित कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक शिवांशु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना को देखते ही वहां पर मौजूद लोगों ने पानी में छलांग लगा दी और पानी में डूबे शिवांशु को तलाशने में जुट गए।

करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोग बालक को बाहर निकाल सके लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें