फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव, सकरन व बिसवां क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं
विज्ञापन

सीतापुर। जिले के अलग-अलग इलाकों में सड़क हादसों के दौरान तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सकरन प्रतिनिधि के अनुसार, लखनऊ के थाना बक्शी का तालाब अंतर्गत भौली गांव निवासी अखिलेश (22) पुत्र प्रेम कुमार गुरुवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने कार से तालगांव क्षेत्र के अकबरपुर जा रहा था।

रास्ते में सलेमपुर के करीब अचानक छुट्टा जानवर सड़क पर आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में अखिलेश बुरी तरह से जख्मी हो गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, तालगांव कोतवाली क्षेत्र के रिखौना में रहने वाला सुनील (30) पुत्र लच्छू टेंट हाउस पर काम करता था।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात वह बाइक से कुछ सामान लेकर पारा गांव जा रहा था। रास्ते में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन


बिसवां प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर कला थानाक्षेत्र के परसदियापुर निवासी संतोष (40) पुत्र गिरजा दयाल गुरुवार को अपनी ससुराल मढिय़ा सेमरी आया था। शुक्रवार दोपहर वापस जाते समय मधईपुर चौराहे के पास बारिश के चलते उसकी बाइक फिसलकर पलट गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें