फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के साथ मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक के साथ मारपीट, केस
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। क्षेत्र के गड़ासा गांव के सरकारी विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक ने गांव के ही कुछ लोगों पर स्कूल में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खैराबाद इलाके के शिवपुरी निवासी कैलाश पिसावां क्षेत्र के गड़ासा गांव में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उसने बताया कि बुधवार दोपहर स्कूल में बच्चे भोजन खा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ बाहरी बच्चे स्कूली बच्चों से झगड़ा करने लगे। उसने झगड़ा करने वाले बाहरी बच्चों को भगा दिया। जिसके बाद गांव निवासी संदीप व अनिल अपने तीन अन्य साथियों के साथ आ धमके और इन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही गाल गलौज करते हुए धमकी दी। इस मामले में शिक्षक ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें