फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने चचेरे भाई पर झोंका फायर, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में बैल चले जाने पर हुआ विवाद, गिरफ्तार
विज्ञापन

कल्ली चौराहा (सीतापुर)। कोतवाली मिश्रिख इलाके में सोमवार को मामूली बात पर एक युवती ने अपने चचेरे भाई को तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक के सिर में छूते हुए निकल गई। घायल युवक को सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर चौकी इंचार्ज कल्ली चौराहा ने गांव पहुंचकर युवती को तमंचा समेत हिरासत में ले लिया है।

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के मेंहदिया निवासी अशोक कुमार का बैल उसके चाचा जगदीश के खेत में चला गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसी बीच जगदीश की बेटी सरिता घर से तमंचा उठा लाई और अशोक पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली अशोक के सिर को छूती हुई निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर गांव पहुंचे चौकी प्रभारी कल्ली चौराहा वीरेन्द्र मिश्र ने आरोपी युवती को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मिश्रिख ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें