फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर मिले दो युवकों के क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर फेंके जाने का संदेह, दोनों शवों की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव रेल ट्रैक पर क्षतविक्षत हालत में पड़े मिले हैं। स्थानीय नागरिक हत्या कर शव फेंके जाने का संदेह जता रहे हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि दोनों युवक रेल यात्री हो सकते हैं। जो सफर के दौरान किन्हीं कारणों से गिर गए। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हेमपुर रेलवे स्टेशन है। गुरुवार को गांव के कुछ लोग रेलवे स्टेशन की तरफ गए, तभी उन्होंने स्टेशन के करीब रेल पटरी पर एक युवक का शव क्षतविक्षत हालत में पड़ा देखा। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


अभी पुलिस यहां पर पड़ताल में जुटी हुई ही थी, कि सूचना मिली कि बिसवां क्षेत्र में रमईपुर हाल्ट के करीब भी रेल ट्रैक पर एक युवक का शव क्षतविक्षत हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां भी पहुंची और जांच में जुट गई। दोनों ही वारदातों को लेकर क्षेत्र के बाशिंदों का कहना था कि मरने वाले युवक आसपास क्षेत्र के निवासी नहीं है।
विज्ञापन


इस वजह से उनके शवों की पहचान नहीं हो पा रही है। क्षेत्रीय नागरिकों ने संदेह जताया है कि हत्यारों ने हत्या करने के बाद शवों को रेल ट्रैक पर फेंका है। इधर जीआरपी थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसा हो सकता है कि सफर के दौरान ही दोनों चलती ट्रेन से गिरे हों। जिसकी वजह से उनकी कटकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें