फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से ढाई लाख का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर थाना क्षेत्र में हुईं वारदातें, पीड़ितों ने दी तहरीर
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन घरों पर धावा बोल लाखों का माल पार किया है। पीड़ितों ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है। कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जड़ौरा निवासी खलील अहमद व उसका परिवार घर में सो रहा था।

रात्रि के किसी पहर में चोर घर में घुस गए। उन्होंने घर मेें रखे बक्से, अलमारी के ताले तोड़ डाले। इसके बाद चोर घर में रखी 10 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान समेट ले गए। इसी रात चोर जड़ौरा निवासी इब्राहिम के घर घुसे।
विज्ञापन


यहां से चोर 60 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान चुरा ले गए। इसी रात चोर कमलापुर के ही ग्राम मास्टरबाग निवासी रामगुप्ता के घर घुसे। चोरों ने यहां से नए कपड़े समेट लिए। सुबह जब परिवारों की नींद टूटी, तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि चोर ढाई लाख रुपये से अधिक का माल समेट ले गए हैं। पीड़ितों ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ कमलापुर थाने में तहरीर दी है।

गन्ना क्रय केंद्र से ट्रॉली चुरा ले गए चोर
कमलापुर। थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चोर एक गन्ना तौल केंद्र से ट्रॉली चुरा ले गए। थाना क्षेत्र के ग्राम बलवंतपुर निवासी रियासत अली किसान है। गुरुवार रात वह गन्ना लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से क्षेत्र के कमोलिया सेटर बी महोली गया था। बताते हैं कि यहां पर वाहनों की काफी लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन


इस वजह से किसान गन्ना लोड ट्रॉली सेंटर पर ही खड़ी करके ट्रैक्टर लेकर घर चला आया। रात्रि के किसी पहर में चोर गन्ना लोड ट्रॉली लेकर मौके से निकल भागे। शुक्रवार की सुबह जब रियासत अली गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचा, तब उसे ट्रॉली गायब होने की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने इस संबंध में कमलापुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें