सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फजिलापुर गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फजिलापुर गांव निवासी कुलदीप तिवारी (20) पुत्र मुन्नालाल ने बुधवार सुबह घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की है।