फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल की दीवार गिरी, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में चावल मिल की दीवार गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढखिया निवासी अवधेश (30) रामकोट के रामनगर स्थित आरएस एग्रो मिल में मजदूरी करता था। शुक्रवार को मिल में चावल के बोरों को लगा रहा था। इसी बीच बोरों की एक कतार व भारी भरकम दीवार काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। इससे वहां पर काम कर रहे मजदूर दब गए।

घटना को देखते ही मिल में काम कर रहे, अन्य मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक अवधेश, पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सरौनी निवासी रंजीत(30), मनोज(26) व विक्रम(22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागी। रास्ते में अवधेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में रंजित की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें