बिसवां(सीतापुर)। केन कमिश्नर लखनऊ के निर्देश पर जिला गन्नाधिकारी ने सहकारी गन्ना विकास समिति बिसवां में पहुंच कर सामानों की खरीद-फरोख्त में धांधली की जांच शुरू कर दी है। ऑडिट रिपोर्ट में सामानों की खरीद-फरोख्त में एक करोड़ से अधिक घपला होने का अंदेशा जताया था।
मालूम हो कि गत 15 दिसंबर को प्रबंध समिति की बैठक में पूर्व की गई जांच की पत्रावली गायब किये जाने, गन्ना खरीद में हुए घोटाले तथा गोदाम में खरीदे गए सामान के गायब होने सहित कई मामलों की जांच कराये जाने का प्रस्ताव हुए थे। साथ ही मामले की रिपोर्ट केन कमिश्नर को भेजी गई थी। केन कमिश्नर ने इस मामले की जांच जिला गन्नाधिकारी दुष्यंत कुमार को सौंपी।
डीसीओ ने बताया कि गन्ना आयुक्त लखनऊ के आदेश के तहत जांच सौंपी गई है। आडिट के आधार पर गोदाम का सामान, इम्पलिमेंट मशीन, यंत्र जैसे कल्टीवेटर, गन्ना बोआई यंत्र आदि की खरीद में घालमेल होना पाया गया। साथ ही फर्जी लोन लेकर गन्ना खरीदने के भी घोटाले की सघन जांच की जा रही है। जांच की जा रही है। अभी कई दिन जांच में लगेंगे। इस दौरान गन्ना समिति अध्यक्ष राज किशोर यादव एसंचालक सुन्दर लाल तिवारी एराम चंद्र वर्मा एराकेश वर्मा एगन्ना सचिव राम प्रताप भी मौजूद रहे ।