फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर के बाद पलटा टेंपो, महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टेम्पो पलटा, महिला की मौत, दो मुसाफिर जख्मी
विज्ञापन


मानपुर। थाना क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर रविवार को दो टेम्पो आपस में टकरा गए। इसमें एक टेम्पो पलट गया। इससे एक महिला की दबकर मौत हो गई।

जबकि दो यात्री घायल हो गए। घायलों में एक हालत नाजुक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेम्पो में सवार यात्रियों का कहना है कि घटनास्थल के करीब एक धर्मकांटा है।

जिसने सड़क के ऊपर तक लकड़ियों का ढेर लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। लकड़ियों के ढेर से बचने के चक्कर में यह हादसा हो गया।

मानपुर के ग्राम परसेहरा निवासी संतोष कुमार की पत्नी कमला देवी (55) रविवार को टेम्पो से अपने घर जा रही थी। सीतापुर-बिसवां मार्ग पर धर्मकांटा के पास सड़क तक लकड़ियों के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


टेम्पो जब उधर से गुजरा, तब लकड़ियाें के ढेर से बचने के चक्कर में अन्य टेम्पो से टकरा गया। टक्कर मारने के बाद टेम्पो पलट गया। उसमें सवार यात्री टेम्पो के नीचे दब गए।

स्थानीय नागरिकों ने टेम्पो सीधा कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक कमला देवी, बिसवां के पिपरी निवासी सोबरन (30) लाल व एक अन्य महिला घायल हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने कमला देवी व सोबरन लाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर कमला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने सोबरन लाल की हालत नाजुक बताई है।

हादसे में उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। सोबरन लाल की मानें तो घटनास्थल पर सड़क तक लकड़ियों का ढेर लगा होने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें