फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से दो लाख का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घरों से दो लाख का माल ले उड़े चोर
विज्ञापन


रेउसा(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोर तीन घरों से 3 लाख रुपये का माल समेट ले गए। पीड़ितों ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सेवता निवासी कैलाश व उसका परिवार शनिवार रात घर में सो रहा था। रात में चोर घर में घुस गए। इससे पहले कि किसी को भनक लगती, चोरों ने बक्से के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन


जिसके बाद बक्से में रखी 7 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान बटोर कर चोर मौके से फरार हो गए।

इसी रात चोर सेवता के ही अवधराम के घर घुस गए। चोरों ने यहां से 12 चांदी के सिक्के, सोने व चांदी के जेवर समेट लिए और मौके से भाग गए।

इसी रात चोर गांव गुड्डू के घर भी घुस गए। यहां से चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर समेट लिए।

इसके अलावा चोरों ने कस्बे में मौजूद राजकुमारी की मिठाई की दुकान में भी चोरी की। रविवार सुबह होने पर लोगों को वारदातों की जानकारी हो सकी।

पीड़ितों ने इस संबंध में रेउसा थाने में तहरीर दी है। पीड़ितों का कहना है कि चोर करीब 2 लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें