फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद, क्रॉस केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गिरफ्तार, बिसवां कोतवाली इलाके का मामला
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में कटिया डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में दोनों के खिलाफ पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर मडिया सेमरी निवासी लवकुश और बाबू के परिवार के बीच घर के सामने से निकली विद्युत लाइन में कटिया डालने को कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों परिवारों के बीच लाठी-डंडे निकल आए। इस घटना में छह लोग को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह से समझा बुझाया। इस प्रकरण में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष के लवकुश, रिंकू, टीकाराम, बाबू, बिंद्रा और द्वितीय पक्ष के जगमोहन, रामलखन, देशराज, रामसेवक के विरुद्ध केस दर्ज करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि पोल के ऊपर कटिया डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। लवकुश और जगमोहन को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें