फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस बाइक और पांच लाख की फिरौती का खत मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा में रहने वाले युवक की है बाइक, गांव के ही दो युवक मांगकर लखीमपुर निकले थे, दोनों हैं लापता
विज्ञापन

सकरन (सीतापुर)। थाना इलाके से बुधवार को लावारिस हालत में एक बाइक बरामद की गई। बाइक पर गमछा, टोपी व मोबाइल के अलावा पांच लाख फिरौती मांगे जाने का संदेश एक कागज पर लिखा मिला है। रकम नहीं मिलने की दशा में गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की धमकी भी दी गई है।

लावारिस बाइक पर फिरौती के लिए कागज मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने बाइक व अन्य चीजें कब्जे में लेते हुए उसके मालिक को ट्रेस कर लिया। यह बाइक रेउसा क्षेत्र का ही एक युवक मांगकर मंगलवार की सुबह अपने साथी के साथ लखीमपुर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से दोनों युवक गायब हैं।
विज्ञापन


लापता युवकों के परिवारीजनों से संपर्क कर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सकरन थानाक्षेत्र के कुटी पुरवा बरबटा मजरा सुमरावां के बाहर रास्ते पर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों की निगाह एक लावारिस हालत में खड़ी बाइक पर पड़ी।

बाइक पर एक गमछा, टोपी व मोबाइल रखा था। इसके अलावा एक कागज के टुकड़े पर पांच लाख की फिरौती की मांग करते हुए होशियारी करने पर गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की धमकी दी गई थी। फिरौती व हत्या की धमकी भरे पत्र से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने गांव पहुंचकर बाइक, धमकी भरा पत्र व बरामद दूसरी चीजें कब्जे में लेकर उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने बाइक मालिक का पता कर दिया। बाइक रेउसा थानाक्षेत्र के चन्द्रसेनी गांव निवासी सर्वेश कुमार की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक इसी गांव के सतीश ने बाइक मांगकर गांव के ही चेतराम को दी थी। चेतराम गांव के ही अपने दोस्त अनिल को साथ लेकर मंगलवार की सुबह लखीमपुर जाने के लिए निकला था। इसके बाद से चेतराम व अनिल का कोई पता नही है। बाइक पर बरामद चीजें दोनों युवकों की हैं।

मोबाइल में सिम व बैट्री नहीं है। चेतराम के भाई दीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, एएसपी उत्तरी मधुवन सिंह व सीओ बिसवां तौकीर अहमद खान ने घटनास्थल का मुआयना कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।

रकम लेकर भगवानपुर चौराहा आ जाना, होशियारी की तो मार दूंगा गोली...
कागज के टुकड़े पर नीले फाउंटेन पेन से सात लाइनों में फिरौती व धमकी का पूरा मजमून लिखा है। टूटे-फूटे शब्दों की लिखावट यह तस्दीक करती है, कि लिखने वाला ज्यादा पढ़ालिखा नहीं है। कागज पर 4 जनवरी 2019 दिन शुक्रवार को पांच लाख रुपये लेकर भगवानपुर चौराहे पर पहुंचने की बात कही गई है।

आगे लिखा है कि दोनों में से एक संग होगा। पांच लाख उधर ही देने होंगे। मेरे आदमी लगे होंगे। वह लड़का रुपये लेकर नहीं पहुंचा और होशियार करेगा तो दूसरे को गोली मार दूंगा और रोड पर डाल दूंगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों व लापता युवकों के परिवारीजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-नोवेन्द्र सिंह सिरोही, इंस्पेक्टर सकरन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें