फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिधौली क्षेत्र में डकैतों का कहर, दो घरों में बंधक बनाकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली में डकैतों का कहर, दो घरों में लूटपाट
विज्ञापन


सिधौली। कोतवाली क्षेत्र में असलहों से लैस डकैतों ने दो घरों में परिवारों को बंधक बनाकर करीब सवा तीन लाख का माल लूट लिया।

जबकि एक घर में लूट करने में असफल रहे। पीड़ितों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

ग्राम बेहड़ा निवासी रशीद व उसका परिवार कमरे में सो रहा था। बताते हैं कि उस दौरान कमरे की एक खिड़की खुली रह गई। देर रात 8 सशस्त्र डकैत खिड़की के रास्ते घर में घुस गए।

आहट पाते ही रशीद ने आवाज लगाई तो डकैतों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद डकैतों ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी बंधक बना लिया।

डकैतों ने पहले रशीद की पिटाई की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए बक्से व अलमारी की चाभी ले ली। इस दौरान करीब 25 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवर निकाल लिए और भाग गए।
विज्ञापन


वहीं डकैतों ने क्षेत्र के भिठौरा निवासी महेश के घर धावा बोल घर के बाहर लेटे महेश के भाई दीपू को बंधक बना लिया। डकैतों ने दीपू से घर का दरवाजा खुलवाया।

जिसके बाद घर में मौजूद सदस्यों को बंधक बना लिया। यहां 20 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।

इसी रात डकैतों ने संभालू पुरवा निवासी रामकुमार के घर धावा बोला। यहां पर घर के बाहर सो रहे परिवार के सदस्य पप्पू की नींद खुल गई और वह शोर मचाते हुए डकैतों से भिड़ गया।
विज्ञापन


गांव के लोगों के एकजुट होने पर डकैत हवा में फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। रशीद ने बताया कि सवा लाख का माल डकैत लूट ले गए हैं।

जबकि महेश ने बताया कि डकैत उसके घर से दो लाख रुपये का माल लूट ले गए। पीड़ितों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ितों ने इस संबंध में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें