फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां थाना क्षेत्र में रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। पिसावां थाना इलाके में सोमवार को एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इलाके में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के हाथ-पैर गमछे से बंधे पाए गए हैं। शव करीब तीन-चार दिन पुराना होने की संभावना जताई जा रही है।

मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। थाना क्षेत्र के हरैया गांव के पूरब एक खेत की मेड़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों के बीच सोमवार की सुबह करीब 35 साल के एक युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के निशान और चेहरे से लेकर जमीन तक बिखरा खून हत्यारों की नृशंसता उजागर कर रहा है। मृतक के हाथ-पैर गमछे के दो टुकड़े कर बांधे जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक नीली शर्ट व सफेद पैंट पहने है।
विज्ञापन


संभावना व्यक्त जा रही कि शव तीन से चार दिन पुराना है। चेहरा साफ तौर से पहचान में नहीं आ रहा है। हत्या की सूचना पर एसपी प्रभाकर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मातहतों को जल्द मृतक की शिनाख्त व घटना के खुलासे के निर्देश दिए। प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम बाबू ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें