फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी कर्मचारी को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा
विज्ञापन

साइकिल से अपने घर जा रहा था
खैराबाद में एआरटीओ कार्यालय के पास हादसा

खैराबाद। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को रौंद दिया। इससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम बेनीपुर निवासी जगमोहन (28) पीडब्ल्यूडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। शुक्रवार शाम वह साइकिल से वापस घर जा रहा था। तभी सीतापुर-बिसवां मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के निकट गन्ना लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे जगमोहन सड़क पर गिर गया। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे रौंदते हुए निकल गई। जगमोहन की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। कस्बा प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें