फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने राजगीर से 55 सौ की नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव थाना इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेशाम तमंचा दिखाकर राजगीर से 55 सौ रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

थानाक्षेत्र हरगांव के खानपुर कोडरा में रहने वाला खुशीराम राजगीर है। बीती 7 जून को वह अपने भाई रामहेत के साथ शहर कोतवाली के उल्जापुर में काम करने गया था। देर शाम करीब नौ बजे बाइक से खुशीराम अपने भाई के साथ घर लौट रहा था। गांव के बाहर नहर पुल पर पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है, कि तमंचा दिखाकर उसके पास से 55 सौ रुपये लूट लिए और भाग निकले। घटना के तुरंत बाद खुशीराम ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गुरुवार को तहरीर भी दी है। हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक भरतलाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें