फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेता का दिनदहाड़े अपहरण करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद नेता को दिनदहाड़े अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन

रुदौली (फैजाबाद)। बालू खनन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई सामने आ गई। बालू खनन कब्जेदारी को लेकर हुई मारपीट प्रकरण में सुलह के एक सप्ताह बाद ही खनन माफिया ने रालोद नेता बलराम यादव का बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े अगवा करने का प्रयास किया गया। उसने चलती गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। रालोद नेता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व 10 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताते चले कि 29 मई की भोर नूरगंज कैथी घाट पर रालोद नेता महंगू पुरवा निवासी बलराम यादव अवैध खनन में अपने लोगों को हिस्सेदारी दिलाने पहुंच गए। जिससे खनन ठेकेदार के लोगों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में कोतवाली में सुलह हो गई थी। बताया जाता है कि इसी घटना से खार खाए खनन के धंधे से जुड़े नैपुरा गांव निवासी रामभवन यादव ने सुबह भेलसर चौराहे पर बलराम यादव को फोन कर बुलाया। बलराम अपनी बाइक से जैसे ही उतरे, खनन माफिया ने असलहे के दम पर जबरदस्ती अपने वाहन में बैठा लिया। थोड़ी दूर पर गेट खोल कर वह चलती गाड़ी से कूद कर स्टेट बैंक भेलसर शाखा में घुस कर अपनी जान बचाई। यह गतिविधि स्टेट बैंक के कैमरे में कैद भी हुई। पुलिस ने बलराम यादव की तहरीर पर खनन माफिया रामभवन यादव, अरुण तिवारी, अरविंद तिवारी, दीपक सिंह, अवधेश सिंह व राजू सिंह निवासी मिल्कीपुर समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें